किसान करने लगे बीज की खरीदारी, खेतों में बाजरे की फसल की हुई बिजाई शुरू;

किसान करने लगे बीज की खरीदारी
खेतों में बाजरे की फसल की हुई बिजाई शुरू

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / बाघोली
दो-तीन दिन से लगातार कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा होने पर किसान बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार, तिलहन आदि फसल के लिए दुकानों पर खरीदारी कर फसल बोने के लिए तैयारी कर ली है। किसान ज्ञानीराम गुर्जर, नागर मल सैनी आदि ने बताया कि फसल बिजाई के लिए बाघोली में सरकारी बीज लेट आने पर गांव में शीतला बीज भंडार से सस्ती दर उत्तम किस्म का बीज खरीदना पड़ा। बरसात होने के बाद में लोगों के बिजाई शुरू करने की जल्दी हो जाती है। कई किसान तो दो दिन से बाजरे की फसल की बिजाई में लग रहे हैं। इस दौरान चौथमल सैनी , विजेंद्र सैनी, ख्यालीराम ,राजूराम आदि मौजूद थे।