पंजाब में किसानों ने कंगना रनौत को घेरा, बोले— माफी मांगे, बाद में हुआ समझौता तो जाने दिया

जयपुर। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश से सडक मार्ग से होते हुए अपनी कार से मुंबई जा रही थी, इस बीच उनकी कार को किसानों ने पंजाब के किरतपुर साहिब में शुक्रवार को रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कंगना की गाडी को घेर लिया और कंगना से उन बयानों के लिए माफी मांगने को कहा जो कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान किसानो के विरोध में दिये थे।

बता दें कि कंगना रनौत ने तक दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी और असामाजिक तत्व कहा था। शुक्रवार को, रनौत अपने सिक्योरिटी के पंजाब से गुजर रही थीं, जब प्रदर्शनकारियों ने झंडे लहराते और नारेबाजी करते हुए उनकी कार को रोका।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
कंगना ने इस दौरान अपने कार से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि "मुझे यहां भीड़ ने घेर लिया है। वे मुझे गालियां दे रहे हैं और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।" यह सार्वजनिक रूप से मॉब लिंचिंग है। अगर मेरे पास सुरक्षा नहीं है तो क्या होगा? यहां स्थिति अविश्वसनीय है। क्या मैं एक राजनेता हूं? यह व्यवहार क्या है?" साथ ही कंगना किसानों से बहस करते हुए कहती हुई दिख रहीं है कि ये सब उन्होंने शाहीन बाग के लिए कहा था।
इसके बाद कंगना ने कुछ महिला प्रदर्शनकारियों से बात की और फिर प्रदर्शनकारियों ने कंगना को वंहा से जाने दिया। बता दें कि पिछले दिनों कंगना ने एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में कृषि कानूनों के विरोधियों को "खालिस्तानी आतंकवादी" कहा था।