प्रेम प्रसंग को लेकर पिता, भाई और रिश्तेदारों ने की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शरीर जलाया

जयपुर। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में आनर किलिंग का मामला सामने आया है।  एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा की कथित तौर पर उसके पिता, भाई और तीन अन्य पुरुष रिश्तेदारों द्वारा उसके प्रेम संबंध को लेकर गला घोंट कर हत्या कर दी गई और और मृत शरीर को आग लगा दी गई।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई से करीब 600 किलोमीटर दूर लिंबगांव थाना अंतर्गत पिंपरी महिपाल गांव में 22 जनवरी को हुई हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि महिला को उसके परिवार के सदस्यों ने रस्सी से गला घोंट कर मार डाला, जिन्होंने बाद में उसे आग लगा दी और साक्ष्य नष्ट करने के लिए उसके अवशेषों को एक पानी में फेंक दिया।

 एक अधिकारी ने बताय कि  पीड़िता बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) की तृतीय वर्ष की छात्रा थी और उसकी शादी तय हो गई थी। लेकिन वह अपने गांव के किसी अन्य युवक से प्यार करती थी जिसके बारे में उसने  परिवार द्वारा चुने गए व्यक्ति को बताया।  अधिकारी ने कहा कि महिला के पिता, भाई, चाचा और चचेरे भाई 22 जनवरी की रात उसे एक खेत में ले गए और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को धारा 302 (हत्या) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।