जयपुर। अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस ने नये वेरिएंट ने दुनिया में खौफ पैदा कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवना सहित अफ्रीका के कईं देशों में वायरस का यह नया वेरिएंट सामने आया है। इसके चलते अमेकिरा सहित दुनिया के कईं देशों ने दक्षिणा अफ्रीका सहित कईं अफ्रीकी देशों पर यात्रा का प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिका ने गैर अमेकिरी नागरिकों की यात्रा पर पाबंदी लगाते हुए कहा कि जो अमेरिकी नागरिक अफ्रीका देशों से वापिस अमेरिका आ रहें हैं उन पर ये पांबदी नहीं होगी। हालांकि उन्हें अपनी कोरोना रिपोर्ट पेश करनी होगी।
व्हाइट हाउस ने फैसला लिया है कि दक्षिण अफ्रीका सहित सात अफ्रीकी देशों पर सोमवार से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा। अमेरिका के अलावा अन्य कईं ऐसे देश हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें इटली, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, जापान, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, नीदरलैंड, माल्टा, मलेशिया, मोरक्को, फिलीपींस, दुबई, जॉर्डन, अमेरिका, कनाडा और तुर्की शामिल हैं। कनाड़ा ने भी ऐसे यात्रियों को प्रतिबंधित कर दिया है जो पिछले 14 दिनों से दक्षिणा अफ्रीका की यात्रा कर रह थें।
भारत भी लगा सकता है प्रतिबंध, क्रिकेट टीम का दौरा खतरे में
नये वेरिएंट के खतरे को देखते हुए भारत भी अफ्रीकी देशों पर यात्रा पर प्रतिबंध लगा सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीकी दौरा रद्द किया जा सकता है। बता दें कि भारत की ए टीम फिलहाल अफ्रीका में मैच खेल रही है। और भारत की टीम का दिसंबर के दूसरे में सप्ताह में अफ्रीका जाने का शेडूय्ल है। नीदरलैंड ने भी अफ्रीकी दौरे को बीच में छोडने का फैसला किया है।