संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में शुक्रवार को मकर सक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l दिनभर जगह-जगह दान पुण्य का दौर जारी रहा l मौसम साफ नहीं होने के कारण दिनभर कोहरा छाया रहा लेकिन पतंग उड़ाने वाले शौकिनों ने दिनभर अपनी-अपनी छतों पर जमकर पतंग उड़ाने का लुत्फ उठाया l छतों पर स्पीकर लगाकर युवा दिनभर पतंग उड़ाने के साथ साथ नृत्य करते भी नजर आए lआसमान में दिनभर रंग-बिरंगी पतंगें आपस में पेच लड़ाती रही l वही छतों से वो मारा वो काटा की गूंज से गुंजायमान रहा आसमान l बाजारों में भी दिनभर दान पुण्य करने वाले लोगों का दौर जारी रहा l