दक्षता शील्ड मिलने पर कोटा रेल मंडल में दिखा उत्सव का माहौल

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर में विगत दिवस आयोजित 68 वाँ रेल सप्ताह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने कोटा, जबलपुर, भोपाल मण्डलों, विभिन्न कारखानों तथा मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कोटा रेल मंडल को विभिन्न विभाग में 3 शील्ड संयुक्त रूप से एवं 8 शील्ड स्वतंत्र रूप से मिली तथा ओवरआल दक्षता शील्ड का ख़िताब कोटा मंडल को प्राप्त हुआ।


ओवरआल दक्षता शील्ड लेकर जबलपुर से लौटे डीआरएम मनीष तिवारी एवं विभिन्न विभागों की शील्ड के साथ आए शाखा अधिकारियों का गर्मजोशी से हजारों रेलकर्मियों ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों, माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए रोड शो किया। रेलकर्मियों के कठिन परिश्रम से कोटा को मिली दक्षता शील्ड एक उत्सव के रूप में 30 जनवरी को मनाया गया। मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारियों ने डीआरएम को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया एवं बधाई दी। डीआरएम ने दक्षता शील्ड प्राप्त होने का श्रेय मंडल के कमियों को दिया एवं उनका मनोबल बढ़ाया साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों में कोटा को इससे अधिक शील्ड लाने की अपेक्षा की।

कोटा मंडल के 04 अधिकारी मंडल परिचालन प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा, तुगलकाबाद शेड के मंडल विधुत इंजिनियर(टीआरएस) कीर्तेश मीना, सहायक मंडल इंजीनियर(शामगढ़) अभिषेक कुमार एवं वर्कशाप के कार्य प्रबंधक पुरूषोतम मीना शामिल है। मंडल के अगल-अलग विभागों में विभिन्न पदों पर कार्यरत 12 कर्मचारियों जिसमें भगवत सिंह सिसोदिया, मनीष कुमार शिवांग, अशोक कुमार, फिरोज मोहम्मद, हरिचरण मीना, गोविन्द नारायण शर्मा, ऋषि धवन, राजेश शर्मा, होविन्द सिंह, मुकेश कुमार, चंद्रा एवं सीताराम बैरवा शामिल है को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार तथा रेल सेवा पुरस्कार वर्कशाप के 02 कर्मी को दिया गया।