पाली मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का पहला मामला रैगिंग का विडियो हुआ वायरल

पाली मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का पहला मामला
रैगिंग का विडियो हुआ वायरल

पाली

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में कॉलेज प्रबंधन एक्शन मोड पर रहा। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल डॉ. दीपक वर्मा ने 48 मेडिकॉज को सस्पेंड कर दिया है। इसमें बैच 2018 व 19 के साथ ही रैगिंग के शिकार हुए 2020 बैच के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। इधर, सस्पेंड होने के बाद सीनियर्स गुट के मेडिकॉज जश्न के माहौल में नजर आए। कॉलेज से बाहर निकलते हुए उनके अन्य साथियों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। यही नहीं, कार और बाइक रैली निकाली। कई सीनियर्स ने तो वॉट्सएप स्टेटस पर हैप्पी फादर्स डे लिखकर यह भी मैसेज देने का प्रयास किया कि कॉलेज में उन्हीं की चलेगी। गौरतलब है कि सीनियर्स ने रैगिंग के दौरान जूनियर्स से यह कहा था कि कॉलेज हमारा है और हम तुम्हारे बाप हैं। हैप्पी फादर्स डे के स्टेटस को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। रैगिंग की शिकायत मिलने के बाद प्रिंसिपल डॉ. वर्मा ने जांच कमेटी बनाई थी। ओर कमेटी की रिपोर्ट पर 48 मेडिकॉज को 21 दिन के लिए क्लास से सस्पेंड कर दिया। इनमें 2018 बैच के 14 व 2019 बैच के 25 मेडिकॉज हैं। इनके अलावा 2020 बैच के 9 स्टूडेंट्स को भी सस्पेंड किया गया है। सभी को अग्रिम आदेशों तक हॉस्टल से भी निकाला गया है। सस्पेंड हुए सभी मेडिकॉज शाम 5 बजे तक हॉस्टल खाली करने के आदेश भी दिए गए।

 

यह था मामला......

वर्ष 2019 बैच स्टूडेंट्स ने 2020 बैच के लिए 26 अप्रैल को फ्रेसर पार्टी आयोजित की थी। उसमें 2018 बैच के मेडिकोज को नहीं बुलाया गया इससे खफा सीनियर्स ने 2020 बैच के मेडिकोज को परेशान करना शुरू कर दिया। 9 जुलाई की रात सीनियर्स में हॉस्टल में घुसकर मारपीट की इससे एक स्टूडेंट बेहोश भी हो गया था । जूनियर्स का आरोप यह भी है कि उन्हें मुर्गा बनाकर प्राइवेट पार्ट्स पर लाते भी मारी गई।

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान