जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल की पहली जिला स्तरीय जनसुनवाई

-जिला कलेक्ट्रेट में हुआ जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

राजसमन्द। जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने इत्मीनान से सुनी आमजन की समस्याएं, समस्याओं को सुनकर हाथों-हाथ अधिकारियों को दिए निस्तारण करने के निर्देश, प्रत्येक परिवादी को दिया पर्याप्त समय जरूरत होने पर सीधे अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल से फोन लगाकर दिए परिवादियों को राहत प्रदान करने के निर्देश, जनसुनवाई में आए अतिक्रमण, पट्टा दिलाने, जल निकासी, नहर खुलवाने सहित विविध प्रकरण, जनसुनवाई में पहुंचे सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनसुनवाई के बाद जिला कलक्टर ने लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान की ली बैठक , जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, जिला परिषद सीईओ राहुल जैन ने गणतंत्र दिवस की झाकियों की तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, जिला परिषद सीईओ ने अधिकारियों से कहा आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें।