मानस कार्यक्रम की प्रथम बैठक आयोजित।
मानस कार्यक्रम की प्रथम बैठक आयोजित।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी ,7 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी के निर्देशानुसार छात्रों के सर्वागीकं विकास के लिए संचालित मानस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों में जागरूकता विकसित करने के लिए महारानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की दृष्टिकोण से शनिवार को प्रथम बैठक का आयोजन किया ।
बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पोद्दार, सदस्य छुट्टन लाल शर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक )राजेंद्र कुमार व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी ने विद्यालय के शिक्षकों से चर्चा कर विचार जाने, साथ ही उक्त कार्यक्रम के लिए आगामी कार्य योजना निर्धारित कर क्रियान्वित करने के लिए बिंदु निर्धारित किए।
बालिकाओं में स्वालंबन की भावना, अध्ययन के प्रति रुचि कौशल विकास, पर्यावरण के प्रति लगाव, संस्कार विकसित करने के लिए सहशैक्षिक गतिविधियों का उपयोग करना आदि पर चर्चा की गई।
विचार गोष्ठी के अंत में प्रथम सहायक कविता गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।