राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रथम एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का प्रथम एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा ने किया l इसमें नवागंतुक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने भाग लिया l इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में श्रमदान का कार्य किया तथा महाविद्यालय परिसर के पेड़ पौधों की निराई गुड़ाई कार्य भी किया गया lमहाविद्यालय प्राचार्य डॉ फूला राम कुमावत ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रासंगिकता एवं उसके महत्व के बारे में बताया और राष्ट्र के निर्माण मैं युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी जानकारी दी l इस अवसर पर नरेश कुमार, सिकंदर मील ,सरवन चौधरी, बाबूलाल सैनी, राजेंद्र प्रसाद ,धर्मेंद्र पाल सिंह ,मोहम्मद कासिम, सुधांशु शर्मा, मांडू राम सैनी ,विनोद बरबड़ आदि ने विचार व्यक्त किए l राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुमित अस्वाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी एवं उसके महत्व के बारे में बताया lऔर अंत में सभी का आभार व्यक्त किया l