जयपुर स्थित साइंस पार्क शास्त्री नगर में स्वराज भारत की तरफ से आयोजित राजस्थान गौरवश्री सम्मान का आयोजन किया जा रहा है जिसके चेयरमैन सुभाष शर्मा ने बताया है कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उल्लेखनीय योगदान देने वाली भरतपुर की पांच प्रतिभाओं को गौरव श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। ये सम्मान इनको इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है लाखन सिंह उर्फ भगत सिंह को रक्तवीर व खेलकूद और पौधा रोपण में, डाॅ. राकेश चाहर एवं बॉक्सिंग कोच मनीषा चाहर को खेलकूद के क्षेत्र में, डाॅ. रविंद्र कुंतल को चिकित्सा क्षेत्र, जीतेंद्र को रक्तदान क्षेत्र सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि हाथोज धाम जयपुर विधायक श्रीश्री 108श्री बालमुकंदचार्य होंगे, इन्हीं के कर कमलों से सम्मान दिया जायेगा।