75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया
जैन, उर्मिला सोनी, गुलाब सिंह चौहान, शहीद सुभाष शर्मा की पत्नी बबिता शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।
श्रेष्ठ परेड का सम्मान-
समारोह में मार्चपास्ट में प्रदर्शन में महिला ग्रामीण पुलिस टुकडी प्रथम, आरएसी की टुकडी द्वितीय तथा शहर पुलिस तृतीय स्थान पर रही। परेड कमांडर कविता, कमलकिशोर तथा सुरेश मीणा को सम्मानित किया गया।
विभिन्न कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया गया ध्वजारोहण-
75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। सीएडी में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, आईजी कोटा रेंज कार्यालय में महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। जिले के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर उपखण्ड अधिकारियों द्वारा एवं ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर भी ध्वजारोहण कर 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया।