जयपुर न्यूज डेस्क। पिलानी केपी रूंथला कस्बे के शिक्षण संस्थान बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलानी के पूर्व छात्र फ्लाइंग ऑफिसर गिरीश वर्मा का विद्यालय द्वारा सम्मान समारोह बाल निकेतन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में अध्यक्ष व बिरला शिक्षण संस्थान के निदेशक रिटायर्ड मेजर जनरल एवीएसएम एस एस नायर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शोभा वर्मा ने गिरीश वर्मा के छात्र जीवन की खूबियों पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि गिरीश वर्मा विद्यालय का दूसरा कमिश्नर ऑफिसर है इससे पूर्व शहीद मेजर प्रदीप शर्मा विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं इस अवसर पर गिरीश वर्मा के माता पिता को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा फ्लाइंग ऑफिसर वर्मा को बाल निकेतनशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष रिटायर्ड जनरल एस एस नायर द्वारा फूल माला प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.
जनरल एस एस नायर ने बताया कि मुझे खुशी है कि इस विद्यालय के छात्र इतने उच्च पद पर नियुक्ति प्राप्त कर रहे हैं यह विद्यालय व पूरी पिलानी के लिए गौरव की बात है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आगे भी विद्यालय के छात्र उच्च पदों पर नियुक्त होंगे इसके लिए विद्यालय परिवार बधाई के पात्र हैं। फ्लाइंग ऑफिसर गिरीश वर्मा ने बताया कि इस विद्यालय की पढ़ाई मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुई है इस विद्यालय से जो सहयोग मुझे मिला है उसे मैं जीवन पर्यंत याद रखूंगा मेरी सफलता में विद्यालय के प्रत्येक अध्यापक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है गिरीश वर्मा के माता-पिता ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गणों ने हमें हर पल सहयोग प्रदान किया है इस कारण ही हमारा पुत्र इस मुकाम पर पहुंच पाया हम इसके लिए विद्यालय के आभारी हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर श्री चंद्रशेखर शर्मा, व्याख्याता शायर सिंह शेखावत, दिनेश कुमार सैनी ,महेश शर्मा, उत्तम पारीक ,दीपक यादव, श्रीमती रचना शर्मा ,श्रीमती सुमन सिंह श्री राजेश स्वामी सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की सराहना करते हुए बिरला शिक्षण संस्थान के कपिल शर्मा लीगल ऑफिसर एवं पिलानी प्रेस परिषद के वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रूंथला एवं अन्य पत्रकार सहयोगियों ने संस्थान के शिक्षा के क्षेत्र में है एक बड़ा कदम उठाते हुए युवा पीढ़ी को नई दिशा में दिशा देने के लिए है अच्छी पहल बताई।