कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए पूजा व मेनका की घोड़ी पर बैठा कर निकाली बंदोरी

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

उपखंड क्षेत्र के पौख गांव में मंगलवार को दो सगी बहनों की घोड़ी पर बैठा कर बंदोरी निकाली गई जानकारी के अनुसार पौख निवासी प्रहलाद राय गांधी ने बेटा और बेटी में फर्क नहीं समझते हुए अपनी लाडली गुड़ियों की बंदोरी घोड़ी पर बैठा कर निकाल कर गांव में एक अनूठी मिसाल कायम की है l दोनों सगी बहनों ने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए अपने मुंह पर मास्क भी लगाया l और संदेश दिया कि कोरोना से अगर बचना है तो मुंह पर मास्क लगाना जरूरी है l इस दौरान विक्रम सोलेरा, सोनू व मक्खन कायल, राजपाल, राहुल, दीपक ,पवन आदि मौजूद रहे l