बूंदी: सड़क निर्माण की मांग को लेकर रिसिंदा ग्रामीणवासियों ने लगाया 3 घंटे जाम व 15 दिन बाद हाइवे जाम करने की दी चेतावनी!

संवाददाता लोकेश गुर्जर
रानीपुरा बूंदी 

रानीपुरा, बूंदी, 1 जून। सड़क निर्माण की मांग को लेकर रिसिंदा गांव के ग्रामीण वासियों ने 3 घंटे सड़क को जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया! ग्रामीणों ने बताया कि  रानीपुरा पंचायत के रिसिंदा गांव में  काफी समय से सड़क जर्जर और गड्ढा खुदी पड़ी है  इन गड्ढों की शिकायत सरपंच वह शासक प्रशासकों को कई बार अवगत करा चुके हैं मगर  ग्रामीण वासियों की शिकायत पर  प्रशासक द्वारा कई किसी प्रकार का अमल में नहीं लिया गया! राहगीरों को आने-जाने में काफी दुविधा होती हे तथा सड़क पर हो रहे गड्ढों से निकलने में  ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है कई बार महिलाएं हादसे का शिकार भी हो चुकी! मगर मजबूरी में  लोगों को गड्ढों में से होकर निकलना पड़ता है  इन गड्ढों की शिकायत को लेकर रिशन्दा गांव में 3 घंटे तक  रोड जाम कर ग्रामीण वासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया! धरना प्रदर्शन स्थल पर पुलिस प्रशासन यातायात व पीडब्ल्यूडी विभाग के AEN मौका स्थिति पर पहुंचकर  ग्रामीणों की समस्याएं जानी! तथा पीडब्ल्यूडी विभाग  के AEN ग्रामीण वासियों के बीच में  वार्तालाप करने के बाद बनी सहमति ! पीडब्ल्यूडी के विभाग अधिकारी ने आश्वस्त किया!  कि  जल्द से जल्द आपके सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा! जिसके बाद आश्वस्त होकर ग्रामीण वासियों ने सड़क जाम को खोला! अगर सड़क निर्माण का कार्य 15 दिन के भीतर चालू नहीं किया जाता है तो  सभी ग्रामीण वासियों द्वारा हाईवे जाम कर दिया जाएगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी! धरना प्रदर्शन के दौरान युवा नेता  महिपाल सिंह हाडा,  राजू लाल गुर्जर, रामलाल गुर्जर, हरिराम चाड़, प्रभु लाल,वीरेंद्र सिंह, बाबूलाल व महिला एवं पुरुष मौजूद रहे!