1952 पालिका बोर्ड गठन के बाद पहली बार ढाणियों में हुआ स्टेट लाइटों का उजियाला

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।
1952 में उदयपुरवाटी नगरपालिका बोर्ड गठन हुआ तब से वार्ड नं 11 की ढाणी- मोलीहाला,ब्रामणो की ढाणी,सादाहाली पहाड़ियों के बीच बसी ये ढाणिया पालिका में होने के बाद आजतक बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही ।
इन ढाणियों में जाने के लिए नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम नोहरा होकर आगे पहाड़ियों के बीच जाना पड़ता है आवागमन सुगम नही होने के कारण से ये पालिका द्वारा प्रदत्त मूल सुविधाओं से वंचित रही।
शुक्रवार को इन तीन ढाणियों में 35 पॉल,55 स्टेट लाईट ,ओर करीब 2.5 किमी वायर वाली केबल से जोड़कर पहली बार उजियारा किया गया।
पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी एवं पार्षद अजय तसीड. ने किया फीडर का उद्घाटन
तीन ढाणियों को जोड़ने वाले फीडर का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी,पार्षद अजय तसीड. ने किया। पालिका अध्यक्ष सैनी ने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं रहेगी तथा जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए पक्ष विपक्ष के निष्पक्ष भाव से काम होंगे। पार्षद तसीड. ने कहा कि चुनावों जो स्टेट लाईट लगाने का वादा किया था उसको 16 महीने में पूरा हुआ।
तसीड. ने पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी से आगामी वित्त वर्ष के बजट में , इन ढाणियों के सार्वजनिक चौक पर 35×40 का सामुदायिक भवन,25 हजार पानी की क्षमता का टैंक, न्यू उदयपुरवाटी विद्यालय से काल्या पापड़ा होते हुए धोबी घाट तक बाई पास सड़क,करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनवाने की मांग रखी जिसपर पालिका अध्यक्ष सैनी ने कहा कि आगामी 6 माह में पूरी कर दी जाएगी।
एडवोकेट मुनेश तसीड., छोटू राम सैनी,शंकर स्वामी,राकेश गुर्जर, प्रकाश सैनी,गोपाल सैनी,प्रमोद स्वामी,रणवीर स्वामी,कन्हिया लाल स्वामी,सीताराम सैनी,गट्टू सैनी,विनोद जेसीबी, सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। तथा मौके पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।