बूंदी 04 नवंबर । आठवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के आयोजन की श्रृंखला में बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी के पंचकर्म विशिष्टता कैंद्र में संचालित 30 दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में जटिल & कष्टसाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों को प्रभावी & त्वरित राहत मिल रही है । पीएमओ & पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि शिविर में अब तक 4 राज्यों के 13 जिलों के 877 रोगियों का उपचार किया जा चुका है। शिविर में स्थानीय रोगियों के साथ साथ विदेशी रोगी भी अपना पंचकर्म उपचार करवा रहे हैं। फ्रांस से आई 62वर्षीय योग शिक्षिका मारियाना & 56 वर्षीय मैनेजर स्टेला,इटली से आई 61 वर्षीय मिशेल यहां 3 दिनों तक अपना पंचकर्म उपचार करवाने के बाद वापस अपने वतन लौट गई । इनको अपनी बिमारियों से काफी राहत मिली & इन्होंने यहां की पंचकर्म चिकित्सा को प्रभावी बताया & यहां के उपचार & व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। अब तक यहां 25 देशों के 201 रोगी अपना इलाज करवा चुके हैं। डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि धनतेरस को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम "आयुर्वेद सभी के लिए,हर रोज " है , जिसका उद्देश्य सभी को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करना है।