नंदी शाला हेतु नवीन समिति का गठन जनता को गुमराह करने जैसा - गोपाल माहेश्वरी
जिला कलेक्टर जिला गौपालन समिति, जिला पशु क्रुरता निवारण समिति, पब्लिक लेंड प्रोटेक्शन सेल के अध्यक्ष होने के बावजूद भी आदेशों की हो रही अवमानना
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 23 नवंबर ,
नंदी शाला की मांग को लेकर गौ सेवकों का धरना लगातार तीसरे दिन भी जोरदार विरोध, नारेबाजी के साथ जारी रहा गौसेवकों ने जिला कलेक्टर होश में आओ , गौशाला का निर्माण प्रक्रिया शुरू करो , गौ माता की जय कारों के विरोध जताते रहे.
गौसेवकों के समर्थन में आये नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि गोपाल माहेश्वरी सहित साथी गौसेवक स्वयं के खर्च पर निजी वाहनों के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त, बीमार गौ माता, श्वान आदी को सेवा भाव से लाकर पशु चिकित्सालय बुंदी में चारा पानी, चिकित्सा कर ठीक करते है और संयुक्त निदेशक द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए पशु चिकित्सालय में अतिक्रमणी बताकर प्रताड़ित किया जाता है, जबकि पशु पालन विभाग के पास घायल गौ वंशों को लाने के लिए ना तो कोई एम्बुलेंस है ना कोई रखरखाव की व्यवस्था और गौ सेवकों की धरना लगाकर नन्दीशाला निर्माण की मांग पुर्णतः वाजिब है जिला प्रशासन को पुरा सहयोग कर इन गौ सेवकों का हौसला बढाना चाहिए ताकि यह उमंग उत्साह से और बड़ी सेवा कर सके.
संस्थान के अध्यक्ष प्रह्लाद मीणा ने बताया कि हमारी नंदीशाला हेतु भुमि आवंटन व नन्दीशाला निर्माण की मांग जायज है जिला कलेक्टर प्रशासन जब तक नन्दीशाला निर्माण प्रक्रिया पुरी नहीं करता तब तक हमारा धरना जारी रहेगा.
संस्था के सचिव गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि जिला कलेक्टर जिला गोपालन समिति , जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष है, जिसका गौ हित व गौ संरक्षण के संबंध में कार्य करना है व व्यवस्था बनाकर नियमों का पालन करवाना है और संस्था का चयन,भूमि का आवंटन, अनुबंध करना आदि कार्य जिला कलेक्टर द्वारा ही किया जाता है तथा पब्लिक लेंड प्रोटेक्शन सेल के अध्यक्ष भी जिला कलेक्टर है जिसके तहत कोई भी सरकारी, चरागाह , सार्वजनिक भुमियों से तुरंत अवैध कब्जा मुक्त करना है और जिला कलेक्टर कि अध्यक्षता में यह सब समितियां है फिर भी संयुक्त निदेशक को शामिल कर नवीन समिति गठन करना आमजन को गुमराह करने जैसा है जिसका गोपाल गौ सेवा संस्थान पुरजोर विरोध करता हैं .
.पुर्व में ही गौ सेवकों द्वारा अनशन करने पर 26 सितंबर 2016 को गौ सेवकों और जिला प्रशासन के बीच नन्दी गौशाला निर्माण के लिए 60 बीघा जमीन देने के लिए समझोंता हुआ था जिस पर आजतक जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की .
जिला पशु क्रुरता निवारण समिति की 7 दिसंबर 2017 की बैठक में ब्रह्माण्डेश्वर गौशाला को चयनित किया गया था व 28-11-2019 को भारत माता शिव नंदी गौशाला को नंदी शाला निर्माण के लिए चयनित किया गया था परंतु जिला कलेक्टर आज तक भूमि आवंटन के नाम पर नंदीशाला जन सहभागिता योजना को लटकाए हुए है, और धरना लगाने के बाद भी सरकार के आदेश की पालना में जिला कलेक्टर की नंदीशाला निर्माण की कोई इच्छा शक्ति नजर नहीं आ रही.
. जिला कलेक्टर नरेश ठकराल ने नगर परिषद आयुक्त को दिए थे आदेश फाईलों पर धुल जमी.
धरने पर गोपाल सेवा संस्थान बूंदी, निशक्त गो सेवा समिति धाबाईयो का नयागांव के गौसेवक गोपाल माहेश्वरी, राधे जांगिड़, प्रभात जैन, वैभव मित्तल, लोकतंत्र गुर्जर, नारायण शास्त्री, पुरुषोत्तम श्रृंगी, कमला शंकर शर्मा, बलराम मीणा, मनोज, रमेश चन्द्र सैनी, भवानी शंकर, रामबाबू श्रृंगी, ओमप्रकाश मेघवाल, मधुसूदन यादव, दीपक बना, सुरज गुर्जर, आदि गौ सेवक व आमजन ने समर्थन दिया