पूर्व शाखा प्रबंधक राव ने अपने जन्मदिन पर अपनी जीवन संगिनी के साथ लगाए पौधे

पूर्व शाखा प्रबंधक राव ने अपने जन्मदिन पर अपनी जीवन संगिनी के साथ लगाए पौधे अपने 67 वें जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे के वार्ड नंबर 24 में स्थित राव कॉलोनी में पूर्व शाखा प्रबंधक समुद्र सिंह राव ने अपने जीवनसंगिनी के साथ अपने 67 वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर 67 पेड़ लगाने का लक्ष्य लेते हुए फिजूल खर्चे से बचने की बात कहते हुए बताया कि धरती को हरा-भरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर धरती का श्रृंगार करें l उन्होंने अपने जन्मदिन पर छायादार एवं फलदार वृक्ष जगह-जगह लगाए l