पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की राहुल गांधी से मुलाकात, चुनाव से पहले मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम एवं वर्तमान टोंक विधाकय सचिन पायलट ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मिटिंग में प्रियंका गांधी भी मौजूद थी और तीनों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। सचिन पायलट की यह मुलाकात राजस्थान की राजनीति और चुनावी तैयारियों पर आधारित बताई जा रही है।

पायलट को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
सचिन पायलट ने शुक्रवार को अजमेर का दौरा किया था और वहीं से सीधे दिल्ली चले गये। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कहने पर यह   मुलाकात आयोजित करवाई गई है।

सचिन पायलट, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की इस मुलाकात के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावा से पहले सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सचिन पायलट को संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सचिन पायलट ने शुक्रवार को अजमेर का दौरा किया था और वहीं से सीधे दिल्ली चले गये। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कहने पर यह   मुलाकात आयोजित करवाई गई है।

देश भर में लोकप्रिय हैं पायलट
बता दें कि पिछले कुछ समय में कई नेता कांग्रेस पार्टी को छोडकर चले गये हैं जिसके बाद से कांग्रेस में अच्छे और तेज तर्रार नेताओं की कमी सी आ गई है। ऐसे में सचिन पायलट एकमात्र ऐसा नेता हैं जिनकी युवाओं और लोगों के बीच अच्छी पकड है। सचिन पायलट की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। ऐसे में कांग्रेस सचिन पायलट को आगे रखकर राजस्थान में फिर से सत्ता में आने का प्रयास करेगी। सूत्रों के मुताबिक पायलट को अगले चुनावों में सीएम चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।