बच्चो को बाल लेंगिक हिंसा के विरुद्ध शपथ दिलाई पूर्व प्रधान गुर्जर

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

हिण्डोली। जिला बाल संरक्षण ईकाई बून्दी के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को ए पी एस निराश्रित बालगृह हिण्डोली में बाल दिवस के रूप में मेरा बचपन मेरा अधिकार के तहत बाल अधिकार सप्ताह के छठे दिन बालगृह परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्य्क्षता पूर्व प्रधान ममता गुर्जर विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रामेश्वर रेगर अतिथि एडवोकेट कौशल खींची रहे ।पूर्व प्रधान ममता गुर्जर ने बच्चो को प्रोत्साहन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय पढाई करे कोविड़ गाइड लाइन की पालना करे साबुन से हाथ धोएं जीवन मे आगे बढ़ने के लिए कभी भी पीछे मुड़ कर नही देखना चाहिए ध्यान केवल लक्ष्य की ओर होना चाहिए तभी सफलता प्राप्त होगी एडवोकेट रामेश्वर रेगर व कौशल खींची ने बच्चो को कानून की जानकारी दी बच्चो के साथ सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श पर चर्चा की गई बाल विवाह , बाल श्रम , बाल मजदूरी सहित बाल अधिकारों पर जानकारी दी गई पूर्व प्रधान गुर्जर ने बच्चो को बाल लैगिक हिंसा के विरुद्ध शपथ दिलाई अधीक्षक रामप्रकाश शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में परिवीक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश ,वार्डन सुनीता शर्मा ,केयर टेकर सोनिया ,हाउस कीपर सीमा कुमारी ,जावेद कैलाशी बाई , निशा , शंकर लाल सैनी मौजूद रहे ।