जयपुर। आज के दिन देश की राजनीति में दो बड़े बदलाव देखने को मिले एक पंजाब के मुख्यमंत्री का इस्तीफा और दूसरा बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो का बीजेपी छोडकर टीएससी से से जुड़ना।
बता दें कि कुछ दिनों पहले बीजेपी के पूर्व मंत्री और सांसद सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी था। उन्होंने कहा था कि अब वे राजनैतिक कैरियर को यहीं पर विराम देना चाहते हैं। आज बाहुल सुप्रियो पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने लोकसभा सांसद का पद भी छोड़ दिया। पार्टी में शामिल होने के बाद सुप्रियो ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं रूल बुक और एथिकल बुक से खेलूंगा. मैं सोमवार को ममता बनर्जी से मिलूंगा।"
सुप्रियो कहा है कि ये सब कुछ पिछले तीनों में ही घटित हुआ है। मैंने कई बार कहा है कि मैं दिल से राजनीति छोड़ दूंगा। बदले की राजनीति नहीं होती। मैं टीएमसी में काम शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। राजनीति छोड़ना कोई ड्रामा नहीं था। उन्होंने कहा कि इस सब की शुरूआत पार्टी के महासचिव सब ओ'ब्रायन के साथ बातचीत करने से शरू हुआ। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ चर्चा हुई। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उनको दीदी और अभिषेक एक बड़ा मौका दिया है। और अब जब में टीएमसी में शामिल हो गया हूं,तो आसनसोल में अपनी सीट से सांसद बने रहने का कोई मतलब नहीं है। मैं आसनसोल की वजह से राजनीति में आया हूं। अब मैं टीसीएम की तरफ से सेवा करूंगा।