Baran: पूर्व विधायक राठौड़ ने बजट को बताया महिलाओं युवाओं किसानों मजदूरों के हितेषी
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
छबड़ा बारां
पूर्व विधायक राठौड़ ने बजट को बताया महिलाओं युवाओं किसानों मजदूरों के हितेषी
छबड़ा (बारां) 10 फरवरी,
छबड़ा पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट को महिलाओं किसानों विद्यार्थियों मजदूरों व्यापारियों वृद्ध लोगों के लिए हितेषी एवं सराहनीय बताया।
करण सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर के बजट प्रस्तुत किया गया है।
जिसमें महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर सामाजिक सुरक्षा में पेंशन ₹1000 पप्रतिमाह ,छात्र छात्राओं के लिए स्कूटी वितरण ,खाद्य सुरक्षा के परिवारों को राशन के अतिरिक्त फूड पैकेट ,विद्यार्थियों को 75 किलोमीटर तक यात्रा फ्री और खास तौर से चिरंजीवी योजना का दायरा 10 लाख से 25 लाख तक करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
राठौर ने कहा कि यह एक सराहनीय बजट और सभी वर्गों का ध्यान में रखकर के प्रस्तुत किया गया बजट है।