पूर्व पंच उदय सिंह शेखावत ने अपने माता पिता की याद में लगाया बरगद का पेड़
श्री भेरूजी धाम पचलंगी में किया पौधारोपण
पक्षियों के लिए पेड़ रहने व खाने की फाइव स्टार होटल है ………मदन लाल भावरिया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में स्थित भेरू जी धाम के पावन पवित्र स्थल पर रविवार को पूर्व पंच उदय सिंह शेखावत ने अपने दादा-दादी व माता पिता की याद में बरगद का पेड़ लगाया l इस दौरान राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने कहा कि बरगद का पेड़ बड़ा व विशालकाय होता है इसलिए पक्षियों के लिए बड़ का पेड़ एक तरह से फाइव स्टार होटल की तरह है जिस पर पक्षी वहा आराम से रहेगा वही भोजन प्राप्त करेगा l इस दौरान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश , मूल सिंह शेखावत ,जिला परिषद सदस्य लीलाधर ,पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सैनी , सुरेश चोटिया, नथमल टेलर ,महेंद्र तेतरवाल, भवानी सिंह कुड़ी सहित कई लोग मौजूद थे l