एम सी एच रोटरी प्राईवेट वार्ड का स्थापना दिवस सादगी से मनाया

बूंदी  28अक्तूबर। सामान्य चिकित्सालय बूंदी के एम  सी एच स्तिथ  प्राईवेट वार्ड का चौथा स्थापना समारोह सादगी से मनाया इस अवसर पर रोटरी क्लब की और से वार्ड में एक काउंटर तीन दीवार घड़ियां रंगीन बेडशीट भेंट की कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि उप नियंत्रक डा  सुरेश अग्रवाल अध्यक्षता शिशु रोग विशेषज्ञ डा गोविंद गुप्ता ने की वार्ड प्रभारी अनीस अहमद ने विगत तीन वर्षो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।वार्ड में दान देने वाले वाले भामाशाहों का रोटरी के पूर्व अध्यक्ष हाशम  भाई एव पूर्व सचिव जितेंद्र छा बड़ा ने स्वागत किया ।इस अवसर पर वार्ड में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गए । कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष घनश्याम जोशी आगामी सत्र के अध्यक्ष महेश पटोदी धुर्व व्यास इदरीस बोहरा रामप्रसाद मीणा  वार्ड स्टाफ युवराज पुष्पलता पंकज बे बी नरवाल लेखा हाड़ा उपस्थित रहे अंत में वार्ड प्रभारी ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया.