रेलकर्मियों के बेहतर उपचार के लिए चार चिकित्सा विशेषज्ञ नियोजित

कोटा। रेल प्रशासन यात्रियों सुविधा के अतिरिक्त मंडल में कार्यरत लगभग 15 हजार रेलकर्मियों को भी बेहतर सुविधाओं को मुहैया कराने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में मंडल रेल चिकित्सालय कोटा में चार चिकित्सा विशेषज्ञ को नियोजित किया गया। जिससे रेलकर्मियों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि विगत 18 जनवरी को चार पदों के लिए संविदा के आधार पर नियोजित करने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया जिसमे कुल 11 चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए। अंतरिम रूप से चार चिकित्सकों डा. हेमन्त कुमार को अन्य विशेषज्ञ के रूप में एवं तीन चिकित्सकों डा. निखिल मिश्रा, डा. सना जमिल एवं डा. देपान्शी शर्मा को जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर के रूप में नियोजित किया गया है। अतिरिक्त चार चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति से रेलकर्मियों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।