इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

-शिविर में 139 व्यक्तियों की जांचे की तथा 38 व्यक्तियों के आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया

 बूंदी 6 फरवरी 2024 इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित शिविर में 139 व्यक्तियों की जांचे की तथा 38 व्यक्तियों के आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया ।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बूंदी के सचिव अशोक विजय शिविर संयोजक, ओम प्रकाश जैन सहसंयोजक पुरषोतम पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को लाभांवित करने की गरज से पिछले लगभग 36 वर्षों से सोसाइटी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हे तथा यह 37वा निशुल्क चिकित्सा शिविर है सोसाइटी पिछले करीब 40 वर्षों से सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा एव असहायो  की सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है ।

   
सोसाइटी के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य समाज सेवी त्रिलोक जैन, कोषाध्यक्ष ध्रुवव्यास ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में 139 व्यक्तियों की सभी प्रकार की जांचे कि गई तथा 38 व्यक्तियों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया ।

सोसाइटी के कार्यवाहक चेयरमेन राजेंद्र राँवका ने बताया कि मरीजों के लिए खाने पीने एव रहने की व्यवस्था  निशुल्क थी तथा ऑपरेशन पंडित ब्रजसुंदर सामान्य चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सकडॉक्टर निज़ाम तथा डॉक्टर लतिफ ने अपनी टीम के साथ किए।

 शिविर संयोजक ओम प्रकाश जैन, सहसयोजक  पुरुषोत्तम पारीक ने रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के निर्देश में सफल शिविर संचालन के लिए उनका आभार जताया तथा इंडियन रेडक्रोस सोसाइटी भविष्य मे भी जनहित के कार्य इसी प्रकार से करती रहेगी । सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध अग्रवाल, दुर्गाशंकर शर्मा ने भी शिविर में अपनी सेवाये दी ।