अतुल्य संसार
जयपुर |
वार्ड नं.110,109,113 के संयुक्त तत्वाधान में श्री कल्याण विद्या मंदिर प्रांगण में गोल्डन आई हॉस्पिटल के माध्यम से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तीनों वार्डों के क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शिविर का लाभ लिया। शिविर में 300 से अधिक परिवारों ने शिविर का लाभ उठाया। नेत्र शिविर में आंखों की निशुल्क जांच के साथ दवाएं भी मुफ्त वितरित की गई। कार्यक्रम आयोजक वार्ड नं.110 भाजपा पार्षद प्रत्याशी मनोज जाबडो़लिया ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य संबंधित आयोजन आगामी दिनों में भी आयोजित होते रहेंगे और क्षेत्रवासियों को चिकित्सा के क्षेत्र में जितना हो सके उतना लाभ पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में वार्ड नं.109 के पार्षद प्रत्याशी भवानी पाल मीणा, वार्ड नं.113 के पार्षद प्रत्याशी मनोज बुनकर, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रामअवतार कुमावत, विद्यालय प्रबंधक बाबूलाल कुमावत, वरिष्ठ अतिथि के रूप में निगम चेयरमैन लक्ष्मण नैनीवाल, महामंत्री राजा पार्क मंडल राजेश शर्मा,कार्यक्रम में उपस्थित राम किशन कुमार,राजेश बरूटिया युवा कार्यकर्ता मोती सिंह राठौड़, लेखराज बेरवा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।