कोटा 1 फरवरी। केन्द्रीय कारागृह परिसर में शुद्धि आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल द्वारा गुरूवार को निशुल्क आयुर्वेदिक हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. पूजा यादव एवं डॉ. लोकेश मीणा द्वारा लगभग 250 जेल कर्मचारी एवं आरएसी मय परिजनों का हेल्थ चेक-अप निशुल्क किया गया और आयुर्वेदिक जडी़-बूटियों से निर्मित काढा़ का सेवन कराया गया। उन्होंने आयुर्वेदिक दवाईयों का महत्व बताते हुए सुझाव एवं उपचार के सम्बंध में जागरूक किया।