संवाददाता किशोर कुमार सैनी
चवरा ।
शिविर में जयपुर के डॉक्टर्स देंगे सेवाएं।
उदयपुरवाटी तहसील की ग्राम पंचायत चवरा में स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर नेवरी रोड शांति नगर चोफुलिया में शनिवार को निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा डॉक्टर जितेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि आनंद हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा श्री श्याम मेडिकल स्टोर नेवरी रोड शांति नगर चोफुलिया चवरा में 28 मई को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित शिविर में निशुल्क सेवाएं दी जाएगी। अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्य जो बहुत दिनों से नशे का आदी है तो एक बार शिविर में आकर जरूर डॉक्टरों से सलाह लें। व नशे से मुक्ति पाएं व अपने परिवार में खुशहाली लाए।