-भगवान श्रीराम अखिल ब्रह्मांड के पूजनीय - चर्मेश शर्मा
बूंदी 22 जनवरी । भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के अवसर पर बूंदी में वानरो को फल खिलाये गये व गौवंश को गोपाल योजना के तहत हरा चारा डाला गया।चौथमाता बाणगंगा क्षेत्र में राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा व समाजसेवी पंकज भाटिया ने वानरो को केले खिलाये।
राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण न केवल भारतवर्ष वरन संपूर्ण विश्व के राम भक्तों और ब्रह्मांड में व्याप्त देवी देवताओं के लिए भी हर्ष का विषय है। अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मस्थली है और वहां पर भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण से सभी को अति प्रसन्नता हुई है।भगवान राम सभी के आराध्य देव हैं और वे अखिल ब्रह्मांड के पूजनीय है। भगवान श्री राम का जीवन मानव मात्र के लिए अनुकरणीय है और उनका नाम प्राणी मात्र को भवसागर से पार करने वाला है।