सतर्कता के साथ दायित्व निभाएं-जिला निर्वाचन अधिकारी
कोटा 19 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना की अध्यक्षता में गुरूवार को सियाम ऑडिटोरियम में विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए गठित उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी दल एवं पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएस एवं एसएसटी दलों को सजग एवं मुस्तैद रहते हुए निर्वाचन के दौरान विभिन्न गतिविधियां पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को सी-विजिल एप की जानकारी देते हुए एप डाउनलोड करवाए गए। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर भगवत सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी ममता तिवाड़ी, राजेश दाधीच एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।