संवाददाता कैलाश बबेरवाल
ब्यूरो उदयपुरवाटी
उदयपुरवाटी वीसी सभागार में गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे की पंचायत समिति परिसर में वी.सी सभागार कक्ष में एसडीएम रामसिंह राजावत की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के संदर्भ में आयोजित हुई बैठक में सभी सदस्य शामिल रहे। इस दौरान गांधी जीवन दर्शन समिति के विकास कनवा, रामनिवास बबेरवाल, सौरभ सैनी, हर्षिता सहित सदस्य मौजूद रहे।