सवाई माधोपुर में गैंगवार, बदमाशों ने दिनदहाडे की फायरिंग, स्कॉर्पियो को किया आग के हवाले, पुरानी रंजिश का मामला

जयपुर। प्रदेश के सवाई माधोपुर जिले में दिनदहाडे गैंगवार में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना सवाईमाधोपुर के कुंडेरा बस स्टैंड की है जहां पर बदमाशों ने ताबडतोड 5 फायर किये और एक स्कॉर्पियो गाडी को आग लगा दी। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीव कैमरों से छानबीन करके बदमाशों का पता लगा लिया है।
पुलिस द्वारा कि गई छानबीन में पता चला है कि जिस सख्श पर फायरिंग की गई उसका नाम विजय मीणा है। विजय मीणा अपने साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो में बैठकर रणथम्भौर रोड पर जा रहा था तभी कुंडेरा बस स्टैड के पास में बाईक पर सवार होकर आये पांच बदमाशों ने गाडी पर लगातार 5 ​फायर किये। विजयमीणा और उसके साथी जान बचाकर कार से निकलकर पैदल भाग गये। बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी और फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने के करीब 50 मिनट बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकल के आग बुझाने से पहले स्कॉर्पियो जलकर पुरी तरह खत्म हो चुकी थी। पुलिस को घटनास्थल पर 4-5 कारतूस के खाली खोल मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक विजयमीणा गैंग पर हमला सद्दाम गैंग ने किया था। इन दोनों में दो साल पहले भी फायरिंग हो चुकी है। दो साल पहले सद्दाम पर ​हमला किया गया जिसमें सद्दाम बुरी तरह घायल हो गया था और वही अस्पताल में भर्ती रहा। इस गैंगवार का वीडियो सामने आया है।

आरोपीयों को गिरफ्तार करने पुलिस ने 5 टीमें बनाई
स्थानीय सीओं कृष्णा सामरिया ने कहा कि सभी आरोपियों का पता चल गया है। और जल्द ही सबको गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इन घटनाओं के आरोपियों को तलाश के लिए पुलिस की ओर से पांच टीमें गठित की गई हैं।