जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में 5 जून को होगा गरीब कल्याण सम्मेलन

जयपुर, (अतुल्य संसार कार्यालय)

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जयपुर शहर द्वारा बिरला ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को लेकर मनाया जाएगा।
गरीब कल्याण सेवा सम्मेलन के मुख्य अतिथि सतीश पूनिया प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि रामचरण बौहरा सांसद जयपुर शहर, अध्यक्षता राघव शर्मा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा की जाएगी।
गरीब कल्याण सम्मेलन के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा जारी गरीब कल्याण योजनाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी और साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को जन-जन तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र लोदिया जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जयपुर शहर ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याणार्थ योजनाएं जो शुरू की जो राजस्थान में कांग्रेस सरकार होने के कारण जन जन तक नहीं पहुंच पाई, इस सम्मेलन द्वारा सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन योजनाओं को विस्तृत रूप से आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
और केंद्र के सफलतम 8 वर्षों का जश्न मनाएंगे।
प्रोग्राम सह संयोजक करण घेंघट महामंत्री, रमेश जाजोरिया महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा जयपुर शहर ने प्रोग्राम की संपूर्ण व्यवस्था देखी।