विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लाभार्थियों को गैस किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित

बूंदी, 7 फरवरी। जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा बुधवार को आजाद पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण कैम्प का आयोजन किया गया।


आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि कैम्प में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग नवरत्न कोली रहे। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष कुन्ज बिहारी बील्या, पूर्व पार्षद राजेश शेरगढ़िया मौजूद रहे। राजस्व अधिकारी मोती शंकर नागर द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में नागरिकों को विस्तार से बताया तथा पूर्व जिला अध्यक्ष कुन्ज बिहारी बील्या एवं अधिशासी अभियन्ता द्वारा उज्जवला योजना लाभार्थियों को गैस किट वितरित किए एवं 25 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

उन्होने बताया कि इस दौरान समस्त नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कैम्प के दौरान आयुष्मान कार्ड पंजीकृत, आधार अपडेशन, पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीकरण, पीएम स्वनिधि पंजीकरण व नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी कैम्प 8 फरवरी से 9 फरवरी तक आजाद पार्क में लगेंगे।