जयपुर। भारत के पूर्व क्रिकेटर और ईस्ट दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से BJP सांसद गौतम गंभीर को ई मेल के जरिए एक धमकी भरा मैसेज मिला है। इस ई मेल में गौमत गंभीर और उसने परिवार को जाने से मारने की धमकी दी गई है। यह ई मेल ISIS कश्मीर द्वारा भेजा गया है। गौतम गंभीर ने इस संर्दभ में दिल्ली पुलिस को जानकारी दी है। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने कहा कि इस बात की जानकारी मिलते ही हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने कहा कि हमें सूचना मिलने के बाद हमने तुरंत जांच शुरू कर दी है। और गौतम गंभीर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एएनआई एजेंसी ने twitter पर जानकादी है और लिखा, पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली है। जांच चल रही है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है: डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान
गंभीर ने शेयर किया ईमेल
गौतम गंभीर को मिले इस धमकी भरे ई मेल को शेयर किया गया है। यह मेल ISIS कश्मीर नामक सेंडर से भेजा गया है। और इसमें अंग्रेजी में लिखा है, वी आर गोंइग टू किल यू एंड योर फैमली।
बता दें कि गौतम गंभीर वर्तमान ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के सांसद हैं। और गंभीर मुद्दों पर वे वेवाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने