एफएस, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी टीम को दिया प्रशिक्षण

कोटा 29 जनवरी। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का प्रशिक्षण लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त एफएस, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी टीम को सिआम ऑडिटोरियम में दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईईएम टीम के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रत्याशियों के द्वारा किए जाने वाले व्यय की सीमा तथा निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता की पालना किए जाने के प्रावधानों तथा ईएसएमएस और सी-विजिल एप के बारे में बताया गया।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी भगवत सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि टीम निर्वाचन विभाग द्वारा बताए प्रावधानों की पालना करते समय अवैध सामग्री और राशि जब्ती के समय व्यवहार विनम्र रखें और नियमानुसार कार्यवाही करें। सहायक नोडल अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा, मास्टर ट्रेनर राजेश दाधीच, डीके जैन, डीके भार्गव, रमेश बघेरवाल, अपेक्षित शर्मा, अशोक गुप्ता आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।