महाप्रबंधक ने भरतपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

-जीएम द्वारा भरतपुर-मथुरा खण्ड में किया गया कवच प्रणाली का सफल ट्रायल रन

कोटा 22 दिसम्बर, 2023। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने भरतपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों एवं भरतपुर-मथुरा खण्ड पर कवच प्रणाली का सफल ट्रायल किया गया। महाप्रबंधक के साथ मुख्यालय के उच्च अधिकारी, मंडल के शाखा अधिकारी एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति यूनिट सहित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने भरतपुर रेलवे स्टेशन का 29.60 करोड़ की लागत से उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

महाप्रबंधक ने स्टेशनों के सरंक्षा सम्बन्धी विकास कार्यो, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया का सघन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने भरतपुर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के मॉडल एवं ले-आउट प्लान के सभी पहलुओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर हो रहे आधारभूत संरचनाओं के विकास की कार्ययोजना के संदर्भ में हो रहे कार्य की वास्तविक स्थिति से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया। उन्होंने यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित तिथि पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने कवच प्रणाली का भरतपुर-मथुरा खण्ड पर सफल ट्रायल किया गया। कवच प्रणाली मिशन रफ़्तार 160 किमी/घंटा प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है। कवच (भारतीय रेलवे स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) पूरी तरह से भारत में विकसित की गई अत्याधुनिक रेल सुरक्षा प्रणाली है। कवच रेल संचालन प्रणाली के उपर एक महत्त्वपूर्ण विश्वसनीय सुरक्षात्मक परत प्रदान करती है। इसे लागू होने के बाद ट्रेन चालको के द्वारा मानवीय भूल से सिगनल को अनदेखा कर होने वाली सुरक्षा चूक की दुर्घटनाओं से हमेशा के लिए निजात मिल जायेगी।   

इस दौरान महाप्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गति शक्ति यूनिट सचिन शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, मंडल सुरक्षा आयुक्त ए नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।