पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नें भरतपुर एवं सवाई माधोपुर का किया दौरा

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नें भरतपुर एवं सवाई माधोपुर का किया दौरा 

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान
 
कोटा 26 दिसम्बर, पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  सुधीर गुप्ता दो दिवसीय दौरे पर कोटा मंडल के भरतपुर एवं सवाई माधोपुर निरिक्षण हेतु 24 दिसम्बर को कोटा गाड़ी संख्या 12181 दयोदय सुपरफास्ट से कोटा आए तथा कोटा से सुबह 09:45 बजे भरतपुर के लिए प्रस्थान मंडल रेल प्रबंधक, कोटा मनीष तिवारी, मुख्य परियोजना प्रबंधक एवं संबंधित शाखा अधिकारियों सहित गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम से भागलपुर स्पेशल ट्रेन से ट्रेलिंग विन्डो निरिक्षण करते हुए दोपहर 02:15 बजे भरतपुर पहुंचे । महाप्रबंधक महोदय अपने ट्रेलिंग विन्डो निरिक्षण के दौरान कोटा-भरतपुर सेक्शन के ओएचई, ट्रैक, लेवल क्रासिंग एवं ब्रिज का गहनता से अवलोकन किया साथ ही साथ आन ड्यूटी कर्मचारी सतर्कता की भी जाँच की ।
निरिक्षण के दूसरे दिन  25 दिसम्बर को महाप्रबंधक ने भरतपुर से सवाई माधोपुर ट्रेलिंग विन्डो निरिक्षण किया ।
सम्पूर्ण निरिक्षण के दौरान उनके द्वारा भरतपुर के गुड्स शेड विकास कार्यो की समीक्षा, श्रमिको / व्यापारियों के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार माल गोदाम में दी जाने वाली सुविधाओ का निरिक्षण कर सुधार एवं उन्नयन हेतु निर्देश, प्रतीक्षालय, यात्री सुविधा के कार्य, बुकिंग कार्यालय, विश्रामालय इत्यादि का निरिक्षण तथा सवाई माधोपुर में स्टेशन स्वच्छता, खान-पान स्टाल एवं नए प्रतीक्षालय के लिए उपयुक्त स्थान का अवलोकन किया गया । उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों से संरक्षा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दायित्वो का निर्वहन करने की बात कहीं ।
    इस निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) संजय यादव, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (टी.आर.डी.) एम. एस मीना, मंडल इंजीनियर (उत्तर) एश्वर्य आलोक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त दिनेश कनौजिया एवं अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।