डीग कुम्हेर विधानसभा की सरदारी का अच्छा स्वास्थ्य, मेरी प्राथमिकता : डॉ. शैलेश सिंह
कुम्हेर, डीग कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लांकी में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम सौनेरा में आयुष्मान आरोग्य भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आज पूर्ण किया गया है, ये भवन तैयार होने के बाद आसपास के लोग इससे लाभान्वित होंगे और उन्हें उपचार के लिए कुम्हेर अथवा भरतपुर नहीं जाना होगा।
डॉ. शैलेश सिंह ने बताया कि जिस प्रकार मेरे पिता डॉ. दिगम्बर सिंह ने गांव गांव PHC, CHC का जाल बिछाया था, मैं भी उसी मार्ग पर चलकर क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इन कार्यक्रमों में उपखंड अधिकारी जोगेंद्र गुर्जर, सीएमएचओ डॉ विजय सिंघल, बीसीएमओ डॉ कल्पना, मण्डल अध्यक्ष डॉ गुलाब शर्मा, खुशीराम पूनिया सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।