Google ने अपने इन दो लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को किया बंद, ये रहा कारण

जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी गूगल अपनी पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। कंपनी के पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन हाईटेक होते हैं और एप्पल को टक्कर देते हैं। पिक्सल का लेटेस्ट स्मार्टफोन Pixel 5a (5G) है। गूगल अपनी इसी सीरीज के दो पुराने स्मार्टफोन्स का प्रोडेक्शन अब बंद कर देगा। बंद होने वाले स्मार्टफोन्स में Pixel 4A 5G और Pixel 5 शामिल हैं।
द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार अनुसार, दोनों मॉडल वर्तमान में Google के ऑनलाइन स्टोर पर बिक चुके हैं, और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य खुदरा विक्रेताओं के पास शेष स्टॉक लंबे समय तक नहीं रहेगा। और दोनों स्मार्टफोन्स का प्रोडेक्शन अब बंद कर दिया जायेगा।
Google के प्रवक्ता ने बताया कि Pixel 5a (5G) के लॉन्च के बाद आने वाले हफ्तों में US में Google Store Pixel 4a (5G) और Pixel 5 को बंद कर दिया जायेगा। जब तक इन स्मार्टफोन्स की सेल खत्म नहीं होती इन्हें हमारे सहयोगी स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। या​द दिला दें कि कंपनी Pixel 5a 5G को लॉन्च कर चुकी है इसलिए समझ में आता है कि पिक्सल 4ए 5जी को बंद ​कर दिया। लेकिन, अभी पिक्सल 6 सीरीज को बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है फिर ​भी पिक्सल 5 को बंद करने का कारण समझ नहीं आया। इससे पहले कंपनी ने Pixel 4 और 4 XL को लॉन्च के एक साल के अंदर ही बंद कर दिया गया था। और इन स्मार्टफोन्स में से भारत में भी फोन लॉन्च नहीं किये। Pixel 5A केवल जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराया गया था।