यूपी में गुंडाराज: दलित परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी मार कर हत्या, पुलिस की लापरवाही का आरोप

जयपुर।। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ए​क बार फिर से दबंगों ने एक दलित परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस पर अभियुक्तों का साथ देने का आरोप भी लगया है। घटना बुधवार रात मोहनगंज गोहरी गांव की हैं। मृतकों में घर के मुखिया की उम्र 50 साल है, इसके अलावा उनकी पत्नि जिनकी उम्र 45, 16 साल की बेटी और 10 साल का बेटा शामिल हैं। हत्या के अलावा परिवार की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का आरोप भी लगाया है।

मृतक की भाभी ने बताया कि अभियुक्त बबली सिंह का घर उनके घर के पास है और कुछ दिनों पहले भी इन्होंने हमारे साथ मारपीट की थी। हमने पुलिस को भी इस बारे में बताया कि लेकिन पुलिस ने कोई भी मदद नहीं की। जबरदस्ती घर में घुसने और एसटी एससी एक्ट के तहत भी मुकदमा हुआ लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की।
इसके बाद 21 सितम्बर को भी बबली सिंह और उसके परिवार वालों ने गेट तोड़ कर घर में घुस कर हम लोगों को मारा । जब हमारा मुकदमा दर्ज किया गया तो उनकी तरफ से भी हम पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया।

मृतक की भाभी ने बताया​ कि मुख्य अभियुक्त बबली सिंह का जानकार सुशील पुलिस में और वे बार बार घर आकर हमें मुकदमा वापिस लेने और समझौता लेने के लिए दबाव बनाते थे। साथ ही बताया कि ये स​ब ​अभियुक्त बबली सिंह और पुलिस की मिलीभगत से हुआ है।