राष्ट्रवाद की भावना का विकास करें गोरव सेनानी शिक्षक.... शुभकरण चौधरी
-राजवीर चनाना फिर से बने निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष
-गौरव सेनानी शिक्षकों का पदस्थापन हो गृह जिले में
झुंझुनूं। राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक अधिवेशन का मुख्य सम्मापन समारोह केशवानंद आदर्श विधामन्दिर इन्दिरानगर झुन्झुनू संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी रहे। अध्यक्षता जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद महला, परिषद के जिलाध्यक्ष सूबेदार रामनिवास डुडी, सीकर जिलाध्यक्ष रविन्द्र डोटासरा , सूबेदार मेजर धर्मपाल भाम्बू रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शुभकरण चौधरी ने कहा कि बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना का विकास करें। गौरव सेनानी शिक्षक अध्यक्षता कर रहे आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने कहा स्कूलों में उपभोक्ता दल का गठन कर अधिकारों के प्रति जागरूक करे। गौरव सेनानी शिक्षकों की अपील पर सैनिक ससद के आयोजन की बात कही। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को संस्कारवान बनने पर जोर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर पर वरिष्ठ अध्यापक मनोहर रणवा राजपाल सिंह विक्रम सिंह राकेश कुमार का सम्मानित किया गया। संगठन की तरफ से मुख्य अतिथि चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गौरव से सेनानी शिक्षकों का पदस्थापन गृह जिले में हो , पूर्व की बातें सैनिकों को दोहरे आरक्षण का लाभ दिया जाए सैनिकों को कैटेगरी में नहीं बैठकर पूर्व की तरह आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए और शिक्षकों को घर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया चार साल से बकाया डीपीसी को शीघ्र पूरा करवा कर रिक्त पदों को भरा जाए कि मांग की गई ।
अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री उमेद घायल ,सभाध्यक्ष मदन गढ़वाल,सुरेंद्र म्हण , संगठन मंत्री जयपालसिंह शेखवात, सुरेंद्र सहारण, कोटा जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, ताराचंद खेदड़, जयसिंह बराला , मनीराम खीचड़, अनिल बजावा, रणवीर गढ़वाल, श्रीराम पिलानिया, इंद्राज सिंह, कृष्ण बगड़िया,श्रीचंद फगेड़िया, किशोर सिंह, विक्रम मूलचंद मुंड बुटीराम पुनिया, सिंह,श्रवण कुमार, इरशाद ,पुष्पेंद्र सिंह ,महेश ,रामकुमार, रामस्वरूप सुभाष ,श्रीपाल खीचड़ ,जगदीश ,सीताराम धींवा, श्रीराम नेहरा, दिलसुख, जयसिंह बराला, रामस्वरूप ढाका शीशराम गढ़वाल ,अशोक तिलोटिया , रामसिंह, सुरेश, धर्मचंद फोगाट, शेरसिंह, संत कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह मुकेश ,रामस्वरूप मील विजय सिहाग, विजय मुंड संजय सहित सेकड़ो गोरव सेनानी शिक्षक मौजूद रहे ।