सुख समृद्धि की कामना के साथ की गोवर्धन पूजा

सुख समृद्धि की कामना के साथ की गोवर्धन पूजा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बून्दी, 26 अक्टूबर। जिले भर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से
गोवर्धन पूजा करके परिवार व प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना
पारंपरिक तरीके से की गई। श्रीगोवर्धन महाराज की पूजा कार्तिक
माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं घर के
बाहर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करती है और परिवार व देश के लिए की खुशहाली की कामना
करती है। इस दिन
गोवर्धन पूजन में गोवंश की पूजा का भी विशेष महत्व है।