भव्य एग्जिबिशन अलंकार अनोखा फेस्टिवल बाजार का आयोजन

बूंदी 23 अक्टूबर। शहर में प्रथम बार  बिजनेसेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य एग्जिबिशन अलंकार अनोखा फेस्टिवल बाजार का आयोजन 27 एवं 28 अक्टूबर को होटल ग्रांड परमेश्वरी में‌ किया जा रहा है इसके ऑर्गेनाइजर्स ख्याति भंडारी श्वेता भंडारी अनुकृति विजय सोनल नुवाल अंशुल जैन कविता नुवाल मेघा नुवाल कुलजीत कौर रहेंगे बूंदी जयपुर भीलवाड़ा बारा कोटा इत्यादि अनेक शहरों से इसमें स्टॉल्स लगाई जाएगी इसके अतिरिक्त उर्मि सोलंकी द्वारा एक लाइव मेकअप शो का आयोजन भी रखा गया है कार्यक्रम में सर्वोदय स्कूल हरियाली रिजॉर्ट एवं तरुण गिफ्ट सेंटर का भी विशिष्ट योगदान है एवं दूसरे दिन स्मार्ट किड शो कराया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 रखा गया है 4 से 8 वर्ष के बच्चे इसमें हिस्सा ले पाएंगे एवं सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक दिया जाएगा साथ वहां बाहर फूड कॉर्नर लगाया जाएगा जिससे वहां आने वाली महिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजन का आनंद उठा पाएंगे आज इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ एवं डिप्टी नरेंद्र पारीक द्वारा किया गया और इस नेक कार्य को सराहा गया.