Kota: राखी गौतम का सुभाष नगर मंडल की ओर से भव्य अभिनंदन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 30 जुलाई।  राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम जी का सुभाष नगर मंडल द्वारा भव्य आत्मीय नागरीक अभिनंदन कार्यक्रम सुभाष नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष संजय बसवाल ने बताया कि राहुल गांधी यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश जैन के द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष जी का स्वागत अभिनंदन किया इसी क्रम में राईका रेबारी समाज द्वारा चुनरी उड़ा कर अभिनंदन किया बेरवा समाज द्वारा साफा पुष्प गुच्छ भेंट किया।
पांचाल समाज के कौशल पांचाल, मेघवाल युवा संगठन के मनोज मेघवाल, किरार समाज के अध्यक्ष शिशुपाल मेहता, कोटा शहर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष वीरकुमार वधवा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा दक्षिण के समस्त पदाधिकारी एंव मंडल अध्यक्षगणों, पार्षदो द्वारा राखी गौतम जी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में राखी गौतम ने समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कांग्रेस की रीति नीति और आने वाले विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया और केंद्र की जनविरोधी नीतियों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम के सह संयोजक सत्तू गुर्जर ने उपस्थित सभी का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोन्टी बीरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जयेश ऋंगी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं पार्षद अनुराग गौतम, समाजसेवी मोहित गौतम, पार्षद शालिनी गौतम, पार्षद कमल मीणा, मंडल अध्यक्ष श्याम गौतम, नरेंद्र सिंह हाडा, संजय जैन, नाजिश खान, प्रवीण नंदवाना, करण नरूका, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद त्रिपाठी, अरुण गौतम , वीरबहादुर सिंह हाड़ा, भीमराज शर्मा, कनक बुआ, शंकरलाल नामा, रामरतन सेन, रामनिवास बेरवा, दीपक मोदी, दिनेश कुमार, योगेंद्र सिंह, सनी सिंह ,सागर खींची, महेंद्र परीडवाल, नरेंद्र जैन, अमित यादव आदि सैकड़ों कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।