उदयपुरवाटी में हुआ सांवरिया लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने किया उद्घाटन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में चुंगी नंबर 3 के पास गांधी नवजीवन स्कूल परिसर में सांवरिया लाइब्रेरी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने फीता काटकर किया l उद्घाटन के दौरान अपने उद्बोधन में बोलते हुए पालिकाध्यक्ष सैनी ने कहा कि सांवरिया लाइब्रेरी के खुलने से जागरूक एवं समझदार अभिभावक एवं विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा एवं सुनहरा अवसर है l लाइब्रेरी के संचालक राजेश सैनी ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l इस दौरान लाइब्रेरी के संरक्षक रामनिवास सिंगोदिया ,भोमाराम सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी ,पार्षद प्रतिनिधि महावीर सैनी, दौलत राम सैनी , क्षितिज मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक रमेश सैनी , बोदू राम सैनी सुल्तान रायल , लोकेश सैनी सहित कई लोग उपस्थित थे l