संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी न्यूज
सीकर जिले के चला व झडाया रोड के बीच 26 जून को युवा मोटर्स का भव्य शुभारंभ क्षेत्र के गणमान्य बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी लोगों के द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि युवान मोटर्स के शुभारंभ पर मशीनी युग में 21वीं शताब्दी के लोगों को एक बहुत बड़ा तोहफा मिलेगा। समाजसेवी शेर सिंह बड़सरा व युवान मोटर्स के प्रोपराइटर लोकेश बड़सरा ने बताया कि हमारे यहां पर एलाइनमेंट, कार वाशिंग ,कार सर्विस, डेंटिंग पेंटिंग ,कार डेकोर व टायर्स का कार्य संतोषजनक किया जाएगा। समाजसेवी शेर सिंह बड़सरा व लोकेश बडेसरा के अनुसार जो मोटर्स का कार्य दिल्ली में जयपुर में किया जाता था वह अब हमारे यहीं पर किया जाएगा जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।