ग्रुप कमांडर ने किया 1 राज (सीटीआर व इंडेप) एनसीसी का निरीक्षण।
संवाददाता केपी रूंथला
पिलानी।
पिलानी के बी.के. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी मुख्यालय के जयपुर ग्रुप कमांडर कर्नल एसपी तिवारी व कर्नल नरेश ने 1 राज (सीटीआर व इंडेप) एनसीसी पिलानी का वार्षिक दौरा किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। ग्रुप कमांडर कर्नल एसपी तिवारी ने कमान अधिकारियों, एएनओ, पीआई स्टाफ़ से बातचीत की तथा सभी उपस्थित कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। । इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल अरुण नैय्यर व कर्नल राजीव, लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार पीआई स्टाफ़, एएनओ और बी.के.बी.आइ.ई.टी. डायरेक्टर डॉ.एस.एम. प्रसन्न कुमार व जीएम. के.के. पारीक, प्राचार्य डॉ. एल सोलंकी, बीटीटीआई प्राचार्य मनोज गौड़ व जेपी सिंह, सभी एचओडी, केयरटेकर अनिल कुमार, धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।